लवनेश गिरी गोस्वामी @ थांदलारोड़ आदिम जाति सेवा सहकारी सोसायटी मर्यादित नौगावा के चुनाव 25 फरवरी को संपन्न हो गए थे जिसमें से भाजपा समर्थित 6 प्रत्याशी विजय रहे थे और 5 कांग्रेस समर्थित प्रत्याशी विजय रहे थे कुल 11 संचालकों के चुनाव आज 1 मार्च को संपन्न हुए जिसमें मोहनसिंह गणावा को अध्यक्ष चुना गया वह अन्य पदों पर जवाहर पिता मोहन उपाध्यक्ष, संबुडी पति मुकेश महिला उपाध्यक्ष, गेमलसिंह पिता दोला, शंकरसिंह पिता रतनसिंह, कांजी पिता जवला, रामसिंह पिता फतिया, टीनूसिंह पिता फतिया, सविता पति चिरंजीव, कमलाबाई पति मोतीसिंह, कान्हा पिता मिठिया सभी संचालक नियुक्त हुए। साथ ही अन्य सहकारी सोसायटी में भेजे जाने वाले प्रतिनिधियों की भी नियुक्तिया की गई जिसमें कानजी पिता जवला जिला सहकारी संघ मर्यादित झाबुआ व जिला सहकारी थोक उपभोक्ता भंडार मर्यादित झाबुआ, शंकरसिंह पिता रतनसिंह जिला सहकारी केंद्रीय बैंक मर्यादित झाबुआ व कृभको नई दिल्ली, गेमलसिंह पिता दोला विपणन सहकारी संस्था मर्यादित मेघनगर व इफको नई दिल्ली, जवाहर पिता मोहन मनहर सहकारी मुद्रणालय झाबुआ की नियुक्तिया हुई। पदाधिकारियों की नियुक्ति के बाद भारतीय जनता पार्टी द्वारा विजय जुलूस निकाला गया जिसमें सभी भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित थे। Post navigation नगर को मिली 1 करोड़ 17 लाख की सौगात, भाजपा विकास के द्वार खोलने वाली सरकार सांसद डामोर महिला सशक्तिकरण में महिलाओं को बढ़ते कदम : कराते प्रशिक्षण में महिलाओं की दिलचस्पी बढ़ीं