झाबुआ लाइव के लिए रायपुरिया से आशीष त्रिवेदी की रिपोर्ट- आज रायपुरिया भी पूर्ण बंद रहा प्रशासनिक अधिकारी नायब तहसीलदार गजराज सिंह सोलंकी, रायपुरिया थाना प्रभारी एमएल भाबर और कालीदेवी थाना प्रभारी एमएण गौड पुलिस टीम के साथ मुस्तैद रहे जिसके चलते बंद शांतिपूर्वक सफल रहा किसानों ने दोपहर 4 बजे बस स्टैंड पर एकत्रित होकर मंदसौर मे मारे गए किसानो को दो मिनट का मोन रखकर श्रधांजलि दी। इसके बाद बस स्टैंड से एक मौन रैली निकालकर झाबुआ तिराहे पर ज्ञापन नायब तहसीलदार सोलंकी और टीआई भाबर को राज्यपाल के नाम सौंपा गया। इस मौके पर रायपुरिया सरपंच सुखराम मेडा, उपसरपंच महंद्रप्रतापसिंह राठौर, जयंतीलाल पाटीदार, गोविन्द रुग्गाजी, लालसिंह चौधरी के साथ सैकड़ो किसान मौजूद थे। किसान संघ का बुधवार को रायपुरिया ग्राम में बंद का आव्हान किया गया जो सफल रहा। Post navigation नगर बंद पूर्णत: सफल रहा, जरूरत सामान नहीं मिलने पर परेशान होते रहे लोग EXCLUSIVE ” आक्रोशित यहां करेंगे गुरुवार सुबह से चक्काजाम ; यह स्टेट हाइवे रहेगा बंद