झाबुआ live के लिए खवासा से अर्पित चोपड़ा की रिपोर्ट

शाम को स्थानीय किसानों और ग्रामवासियों ने कैंडल मार्च निकालकर किसान आंदोलन के दौरान मंदसौर में गोलीबारी में मृत हुए किसानों को श्रद्धांजलि दी । कैंडल मार्च स्थानीय शंकर मंदिर से शुरू हुआ जो पूरे ग्राम का भ्रमण करते हुए पुनः शंकर मंदिर पहुंचा । गोलीबारी के विरोध में गुरुवार सुबह खवासा में चक्काजाम किया जाएगा । आक्रोशितों ने चक्काजाम का आव्हान करते हुए उक्त आशय की सूचना पुलिस चौकी पर भी दी है । जिसमे बामनिया रोड पर सुबह 7 बजे से अनिश्चितकालीन चक्काजाम करना बताया गया है । चौकी प्रभारी शिवराम निर्वेल ने बताया कि चक्काजाम संबंधी सूचना प्राप्त हुई है । बाजार पूरी तरह खुला रहेगा ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *