झाबुआ लाइव के लिए झकनावदा से जितेंद्र राठौड़ की रिपोर्ट- मंदसौर में हुई घटना को लेकर किसान संघ द्वारा मध्यप्रदेश बंद का आव्हान का असर आदिवासी अंचल मे भी देखने को मिला। जिले के झकनावदा सहित छोटे कस्बों में भी पूर्णत: बंद रहा जिसका असर रोजमर्रा के जरूरत के सामान को लेकर लोग भटकते देखे गए। मुख्यमंत्री का पुतला फूंका मंदसौर की घटना में किसानों की मौत का जिम्मेदार सरकार को मानते हुए युवाओं ने नगर मे सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए वाहन रैली निकाली और स्थानीय बस स्टैड पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का पुतला फूंका एवं किसानों की मांगे पूरी करने को लेकर महामहिम राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन का वाचन सांसद प्रतिनिधि राजेश कासवा ने कर आरआई राजस्व को दिया, किसी अप्रिय घटना को लेकर पुलिस सुबह से तैनाती रही और नगर में लगातार घुमती हुई नजर आई। नगर बंद मे किसान नेता रमेश परमार, प्रभुदयाल लछेटा,परिक्षीत सिंह, मोहनसिंह राव, लक्ष्मण चौधरी, सांसद प्रतिनिधि राजेश कासवा, बंटु पडियार,राकेश लछोटा, शोभाराम चौयल, विकास जोशी, अजयपाल सिंह पवार सहित बड़ी संख्या में किसानों नेे सहभागिता की। किसान संघ ने पूर्णत: बंद का समर्थन करने पर व्यापारियों का आभार माना। Post navigation सांसद भूरिया ने संसदीय बैठक में कहा कि प्रदेश में डेढ़ लाख रिक्त बैकलॉग वर्गों की भर्ती कर रोजगार मुहैया करवाए किसानों ने मौन रैली निकालकर सौंपा ज्ञापन