झाबुआ Live डेस्क के लिए विपुल पांचाल की EXCLUSIVE रिपोर्ट विगत तीन दिनों से मध्यप्रदेश के कुछ इलाकों मे चल रहे किसानों के आंदोलन के बीच अब बीजेपी के वरिष्ठ नेताओं ने अब आंदोलन को लेकर किसानों के बीच भ्रम को दूर करने का कदम उठाया है मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चोहान ने जहां ट्वीटर पर किसानों से कहा है कि उनकी उपज के सही दाम मिले इसके लिए उनकी सरकार ने पहले भी कदम उठाए है ओर आगे भी उठायेंगे । वही पश्चिम मध्यप्रदेश के आदिवासी अंचल मे बीजेपी की पैठ स्थापित करने वाले एकमात्र शख्सियत ओर वत॔मान मे मध्यप्रदेश खादी एवं ग्राम उद्योग निगम के अध्यक्ष ( कैबीनेट रैंक ) सुरेश आय॔ ने आज किसानों से अपील की कि वे धेय॔ बनाए रखें भारतीय जनता पार्टी के मोदी ओर शिवराज सरकार उनके साथ थी साथ है ओर हमेशा रहेगी । आय॔ ने कहा कि मोदी जी देश के पहले ऐसे प्रधानमंत्री है जिन्होंने देश भर के किसानों के लिए प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना लागू की है ओर उपज के सही दाम के लिए योजनाऐ बनाई है ओर बनाई भी जा रही है । वही मुख्यमंत्री ने खेती को लाभ का धंधा बनाने की शपथ ली है ओर सीएम जो चाहते है वह वादा जरुर पूरा करते है । आय॔ ने किसानों से आव्हान किया कि गो हत्यारी कांग्रेस किसानों को पर्दे के पीछे उकसा रही है उसके बहकावे मे ना आये । Post navigation 11 जून महारैली को लेकर हुई अहम बैठक, तहसील व ग्रामों के पदों की हुई घोषणा घर में बल्ब लगाते वक्त लगा करंट हुई युवक की मौत