झाबुआ लाइव के लिए पेटलावद से हरीश राठौड़ की रिपोर्ट-
राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना तहसील पेटलावद की बैठक सुन्दर मैरिज गार्डन में रखी गयी, जिसमे जिलाध्यक्ष महेंद्रसिंह झकनावदा, जिला महामंत्री शक्तिसिंह सेमलिया, जिला उपाध्यक्ष हर्षवर्धन सिंह सारंगी, जिला सयोंजक धर्मेंद्रसिंह राठौर, जिला संगठन मंत्री विजेंद्र सिंह चैहान (बबल बना) की उपस्थिति में तहसील अध्य्क्ष राजेंद्र सिंह टेमरीया ने कार्यकारणी का विस्तार करते हुए पदों की नियुक्तियां की। जिसमे तह. महामंत्री योगेश सिंह राठौर मोर, तह. सह. सयोंजक दर्शन सिंह राठौर गंगाखेड़ी, तह. संगठन मंत्री बृजपाल सिंह राठौर मोहनकोट, तह. सह सयोंजक दीपराज सिंह गंगाखेड़ी व पेटलावद नगर उपाध्यक्ष राजेश सिंह चावड़ा, नगर मीडिया प्रभारी क्रपालु सिंह सोलंकी को नियुक्त किया। साथ ही ग्रामीण पदों की घोषणा भी की गयी जिसमे सारंगी नगर अध्यक्ष के पद पर रुद्रप्रताप सिंह राठौर ठि सारंगी, धतुरिया ग्राम अध्य्क्ष के पद पर गड्डूसिंह पडियार, व कमलखेड़ा ग्राम अध्य्क्ष पद पर कालू सिंह कमलखेड़ा को नियुक्त किया गया। साथ ही 11 जून को रतलाम में होने वाले महारैली के आयोजन को लेकर जिले की रूपरेखा बनाई गई, जिलाध्यक्ष द्वारा सभी से ज्यादा से ज्यादा संख्या में रतलाम पहुचेने हेतु निमंत्रण दिया गया। जिस पर सभी ने विश्वास दिलाया कि जिले से हम ज्यादा से ज्यादा संख्या में रतलाम पहुंचेंगे। पेटलावद तहसील में भी 11 जून महारैली को लेकर जोर-शोर से तैयारिया की जा रही है। उक्त जानकारी तहसील मीडिया प्रभारी शान ठाकुर द्वारा दी गई।
पेटलावद नगर की बेटी बनी भोपाल शहर अध्यक्ष –
राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के महिला इकाई प्रदेशाध्यक्ष श्री मति मंजीत सिंह तोमर कल सुबह 10 बजे झाबुआ पहुचे जहा सेना के पदाधिकारियों एवं समाज की महिलाओं से वार्ता की। वार्ता पश्चात पेटलावद नगर की बेटी गजराज सिंह देवडा की सुपुत्री व पूर्व भाजपा नगर अध्यक्ष नितिराजसिंह देवड़ा की बहन सुमनस्वराज पति राजपालसिंह जादौन को राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना महिला ईकाई भोपाल शहर अध्यक्ष के पद पर नियुक्त किया गया। उक्त नियुक्ति पर परिजनों एवं समाजजनो ने हर्ष व्यक्त करते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *