झाबुआ Live के लिए ” दिनेश वर्मा ” की EXCLUSIVE रिपोर्ट । नृशंश हत्या झाबुआ शहर मे आज दोपहर उस समय ” सनसनी” फैल गयी जब शहर के अयोध्या बस्ती मे दो किशोरो ने मिलकर कैथोलिक मिशन स्कूल के कक्षा 9 वी के छात्र ” राधुसिंह” निवासी ” गैहलर” छोटी को ” चाकूओ” से गोद दिया । गंभीर हालत में राधुसिंह को जिला अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सको ने उसे बचाने की भरसक कोशिश की लेकिन उसे बचाया नहीं जा सका । घटना की सूचना मिलने पर एसपी महेशचंद्र जैन तत्काल घटना स्थल ओर फिर जिला अस्पताल पहुंचे ओर मामले की जानकारी ली । एसपी महेशचंद्र जैन ने बताया कि ” राधुसिंह” झाबुआ के समीप ” गैहलरबडी” गांव का रहने वाला है ओर डेली पड़ने के लिए झाबुआ के ” कैथोलिक मिशन ” स्कूल आता है रोज की तरह आज भी वह आया ओर दोपहर को 12 बजे स्कूल से छुट्टी होने पर स्कूल से निकल गया । बाद मे अयोध्या बस्ती के समीप इसे घेरकर दो किशोरो ने चाकूओ से गोद डाला जिसके चलते उसे बचाया नहीं जा सका है एसपी के अनुसार दो किशोरो को हिरासत मे लिया गया है उनसे पूछताछ की जा रही है प्रथम दृष्टया यह बात सामने आ रही है कि मृतक से 800 रुपये आरोपी मांग रहे थे उसी के चलते यह हत्या की गयी है । शहर मे फैली सनसनी एक छात्र को चाकूओ से गोदकर मार दिये जाने की घटना के बाद शहर भर मे सनसनी फैल गयी ओर लोग दिन दहाडे हुईं इस वारदात से सहम गये । सुत्र बता रहे है कि झाबुआ शहर भी ” उडता पंजाब” बन चुका है यहां के किशोर ओर युवक नशे की गिरफ्त मे आते जा रहे है बताया जा रहा है कि दोनों आरोपी किशोर भी ” नाइट्रा ” के नशे के आदी थी ओर इसी नशे मे इस नृशंश हत्याकांड को अंजाम देने से नही चुके है । Post navigation जयस ने किया नि: शुल्क एकलव्य कोचिंग का शुभारंभ कीटनाशक पीने से युवक की मौत