नवनीत त्रिवेदी@ झाबुआ Live बीजेपी झाबुआ जिला कार्यकारिणी में पदाधिकारियो की नियुक्ति के एक पखवाड़े के भीतर ही जिला कार्यकारिणी में जिलामंत्री बनाई गई किरण ओम शर्मा ने कल शाम अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। इस्तीफ़े का कारण बताते हुए उन्होंने लिखा है कि वो पहले से ही संघ के अनुसांगिक संगठन भारतीय स्त्री संघ के प्रदेश अध्यक्ष का दायित्व निभा रही है तथा दायित्व के सिलसिले में अक्सर उन्हें प्रदेश के अलग- अलग इलाको में प्रवास करना होता है, ऐसे में वे अपने जिला भाजपा के दायित्व के साथ ठीक ढंग से न्याय नही कर पाएंगी। इसलिए वे इस पद से इस्तीफा दे रही है। पार्टी उनका इस्तीफ़ा स्वीकार करती है या नही ये देखने वाली बात होगी। Post navigation CM शिवराजसिंह चौहान का दौरा टला; अब 23 जुलाई को आजादनगर आने के कयास पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजयसिंह 3 जुलाई को झाबुआ-आलीराजपुर दौरे पर, ये रहेगा कार्यक्रम