फिरोज खान @ अलीराजपुर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का 3 जुलाई का प्रस्तावित दौरा करीब करीब तय होने के बाद टल गया है .. कल दिन भर प्रशासनिक गलियारों मे मुख्यमंत्री के दौरे की तैयारियां पर चर्चा होती रही लेकिन शाम होते होते मुख्यमंत्री के 3 जुलाई के दौरे पर विराम लग गया .. अब मुख्यमंत्री शिवराज सिंह का जोबट विधानसभा क्षेत्र के आजादनगर मे यह दौरा होने की उम्मीद है उस दिन अमर शहीद चंद्र शेखर आजाद की जन्मतिथि भी है .. गौरतलब है कि अलीराजपुर जिले की जोबट विधानसभा मे उपचुनाव होना है ओर बीजेपी के साथ साथ शिवराज सरकार के लिऐ भी जोबट विधानसभा सीट को जीतना एक बडी चुनौती है खासकर जब दमोह उपचुनाव को बीजेपी हार चुकी है इसलिए.. माना जा रहा है कि मुख्यमंत्री अपने दौरे से ही जोबट उपचुनाव की तैयारियो का आगाज कर देंगे.. उपचुनाव की घोषणा के पहले सरकार जोबट इलाके को कई सौगाते दे सकती है । Post navigation गृहमंत्री के दौरे से पहले झाबुआ में घटी बड़ी चोरी की घटना; मची अफरा-तफरी; पुलिस जुटी जांच में .. .. किरण ओम शर्मा ने बीजेपी की जिला कार्यकारिणी से दिया इस्तीफा; इस्तीफे में बताई वजह