इरशाद खान, बरझर बरझर पुलिस चौकी अंतर्गत गांव बडगांव में महेंद्रा तिराहे पर एक इको कार में 25 अवैध शराब (बीयर) की पेटी लेकर जा रहे गुजरात के आरोपी नितिन मेडा को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। कार्रवाई के दौरान आरोपी के कब्जे से 25 पेटी शराब बीयर कुल 300 लीटर कीमती 60000 रुपए एवं एक कार जब्त की है। पुलिस ने अपराध पंजीकृत कर विवेचना में लिया । कार्रवाई में निरीक्षक शिवराम तरोले थाना प्रभारी आजाद नगर उपनिरीक्षक शिवा तोमर सउनि सुदीप त्रिवेदी आर.धर्मेंद्र, आर रिंकूसिंह,आर विजय,आर.मुकेश का सहयोग रहा। Post navigation ग्राम पंचायत बरझर में सामाजिक सुधार: मिशन D3 के तहत लिए गए ऐतिहासिक निर्णय श्रमदान से संवरा गांव : रिंगोल में बोरी बंधान कर रोका पानी