इरशाद खान, बरझर शासन और प्रशासन के निर्देश पर आजाद नगर भाबरा की ग्राम पंचायत रिंगोल के लाडिवरिया फलिया में जल संरक्षण की दिशा में एक सराहनीय पहल की गई है। यहां बहते हुए जल को सहेजने के लिए बोरी बंधान का कार्य किया गया। इस कार्य में गांव के सरपंच महेश भूरिया, पंचायत के पंचों और स्थानीय ग्रामीणों ने एकजुट होकर अपना श्रमदान दिया। जनभागीदारी और सामूहिक मेहनत के जरिए बोरी बंधान कर पानी को सफलतापूर्वक रोका गया, जिससे आने वाले समय में क्षेत्र का जलस्तर बेहतर होने की उम्मीद है। इस सफल प्रयास के बाद तय किया गया है कि जल संरक्षण की इस मुहिम को आगे भी जारी रखा जाएगा। आगामी दिनों में क्षेत्र के अन्य नदी-नालों पर भी इसी तरह बोरी बंधान कर पानी रोकने का कार्य किया जाएगा। Post navigation कार में गुजरात ले जा रहे थे अवैध शराब, एक आरोपी गिरफ्तार ग्राम बड़ा खुटाजा में भक्ति का अद्भुत संगम: विधायक सेना पटेल ने श्रीमद भागवत कथा में की सहभागिता