झाबुआ लाइव के लिए पेटलावद से हरीश राठौड़ की रिपोर्ट- पेटलावद-बदनावर मार्ग पर अभी कुछ समय पहले करड़ावद के अंधे मोड पर गुजरात के रहने वाले एक युवक की कार पलटी गई, जिसमे युवक को गहरी चोट आई है। जानकारी के अनुसार सारंगी कि ओर से आ रही गुजरात की कार की गति अधिक होने से कार 10 फीट ऊपर तक गई और खेत में जा गिरी युवक के बारे में पूरी जानकारी अभी नहीं मिल पाई है। इगल दीप कंपनी की लापरवाही से थांदला-बदनावर स्टेट हाइवे पर आए दिन कोई न कोई हादसे से शिकार हो जाते हैं, लेकिन कंपनी के जिम्मेदारों का इस ओर कोई ध्यान नहीं है। Post navigation लोकसभा मे इस मालवी कहावत के साथ रेल्वे मंत्रालय पर बरसे सांसद भूरिया । किसान घर से तोलकर लाया गेहूं और मंडी में 19 किलो कम निकला