मयंक विश्वकर्मा, आम्बुआ आम्बुआ से अलीराजपुर मार्ग पर ग्रामीण क्षेत्र चिचलाना एवं वड़ी के मध्य आज दोपहर अलीराजपुर की ओर से आम्बुआ आ रही एक कार से अलीराजपुर की ओर जा रहे बाइक सवार को टक्कर मार दी जिससे एक की मौत हो गई एवं गंभीर घायल है। की भिड़ंत में एक मौत तथा दो घायल सवार घायल हो गए, जबकि एक छोटी बच्ची आश्चर्यजनक रूप से बच गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम वड़ी निवासी वेस्ता पिता कुंवरसिंह अपनी पत्नी चणीबाई तथा एक अन्य मुकेश पिता पदम सिंह तथा अपनी छोटी बच्ची के साथ बाइक जीजे 06 एएम 5627 से अपनी ससुराल हरदासपुर से गृह ग्राम जा रहा था अपने ग्रह ग्राम से कुछ दूर पहले ग्राम चिचलाना के समीप अलीराजपुर की ओर से आम्बुआ की ओर आ रही टाटा इंडिगो कार एमपी 09 सीपी 0556 से टक्कर हो गई जिस कारण बाइक सवार दूर जा गिरे तथा दो पुरुष सहित महिला घायल हो गए जिन्हें 108 एंबुलेंस के द्वारा अलीराजपुर स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया जहां पर उन्हें भर्ती किया गया जहां पर वेस्ता कुंवर सिंह की मौत की खबर है। शेष घायलों का इलाज चल रहा है घटना में एक छोटी बच्ची आश्चर्यजनक रूप से बच गई उसे चोट नहीं आई है कार को आम्बुआ थाने पर तथा बाईक वड़ी पुलिस चौकी पर खड़ी करवाई गई। ) Post navigation आगामी पर्वों को लेकर शांति समिति की बैठक में जुटे बुद्धिजीवी कांग्रेस के कार्यकर्ता सम्मेलन में सांसद-विधायक ने बांटे किसान ऋणमाफी कार्ड