जितेंद्र वाणी(राज), नानपुर
नानपुर में आज कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मेलन हुआ जिसमें आसपास के सैकड़ों कार्यकर्ता व सरपंच मौजूद थे। उक्त कार्यक्रम में सांसद कांतिलाल भूरिया, जोबट विधायक कलावती भूरिया, अलीराजपुर विधायक मुकेश पटेल, कांग्रेस जिलाध्यक्ष महेश पटेल ने कार्यकर्ताओं को प्रेरणादायक उद्बोधन दिए। किसान ऋणमाफी के कार्ड बांटे गए। सांसद भूरिया ने कहा कि मामा को तो जनता ने सबक दे दिया। अब नरेंद्र मोदी को भी गुजरात पहुंचा दो तभी हमारी लड़ाई पूरी होगी, लड़ाई तो जीत गए है दिल्ली में राहुल गांधी को बिठाओ तब जाके पूरी लड़ाई जितेंगे। कार्यक्रम का संचालन वाणी समाज के अध्यक्ष राजेन्द्र वाणी ने किया व आभार राकेश भारती ने माना।
)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *