गौरव कटकानी, कालीदेवी 

अहमदाबाद इंदौर बैतूल नेशनल हाईवे पर कालीदेवी थाना क्षेत्र के ग्राम भुराडाबरा में आज तड़के करीब 6.30 बजे एक कार की टक्कर से तेंदुए की मौत हो गई । घटना की खबर सुनते ही गांव में हड़कंप मच गया ।

फिलहाल जिस कार से तेंदुए की मौत हुई है उसका अभी तक कोई पता नहीं चल पाया है । ग्रामीणों ने वन विभाग को सूचना दी। वन विभाग की पूरी टीम तुरंत मौके पर पहुंच गई और मृत तेंदुए के शव को पोस्टमार्टम के लिए ले जाया गया है । सबसे खास बात तो यह है कि तेंदुआ गांव में आया कहा से और सड़क पर घूमते हुए किसीने देखा क्यों नहीं ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *