झाबुआ। ग्राम पंचायत पिपलखूटा जनपद मेघनगर में विशेष केन्द्रीय सहायता योजनांतर्गत स्वीकृत स्टाप डेम निर्माण कार्य में अनियमितता के संबंध में गोरसिंह सेहलोत तत्कालीन सचिव ग्राम पंचायत पिपलखूटा ब्लाक मेघनगर को सीईओ जिला पंचायत ने दीर्घ शासित वेतनमान निम्न स्तर किए जाने के लिए नोटिस जारी कर 15 दिन में सीईओ जिला पंचायत कार्यालय में उपस्थित होकर पक्ष प्रस्तुत करने के लिए आदेशित किया है। नवलसिंह परमार सचिव ग्राम पंचायत हत्यादेली ब्लॉक मेघनगर द्वारा शासकीय राशि का गबन करने पर सेवा समाप्ति का नोटिस जारी कर सात दिन में उत्तर प्रस्तुत करने के लिए सीईओ जिला पंचायत अनुराग चौधरी ने आदेशित किया है। Post navigation नवरात्री घटस्थापना मुहूर्त मंगलवार प्रात: 8 बजकर 27 मिनट से होगा प्रारंभ युवती को बाइक पर बैठाकर जंगल ले गया और कर डाला दुराचार