लोकेंद्र चाणोदिया, बामनिया विधानसभा चुनाव का रंग धीरे धीरे चढ़ता नजर आ रहा। इसी कड़ी में आज बामनिया भाजपा कार्यालय का उद्घाटन पेटलावद विधानसभा प्रत्याशी निर्मला भूरिया ने किया। इस अवसर पर निर्मला भूरिया ने अपनी उपलब्धियां गिनवाई और अपने पिताजी स्व. दिलीप सिंह भूरिया के योगदान को भी याद दिलाया और विश्वास दिलाया कि में अपने पिताजी के नक्शे कदम पर ही बामनिया सहित क्षेत्र का विकास करूंगी। वही कार्यकर्ता को संबोधित करते प्रबोध मोदी ने कहा के कार्यकर्ता आपसी मतभेद भुलाकर पार्टी के लिए कार्य करे, अपने निजी मनमुटाव एक तरफ रख दे, वही मोदी ने यह भी कहा कि हो सकता कि किसी कार्यकर्ता को हमारी विधायक से भी नाराजगी होगी किंतु उसे भुलाकर पार्टी के लिए जी जान से भीड़ जाए, कार्यकर्ताओं को विनोद पुरोहित ने संबोधित करते हुआ कहा कि भाजपा के राज में विकास हुआ है। आज कोई ऐसा व्यक्ति नहीं जिसे कोई न कोई लाभ न मिला हो। आगे भी इसी तरह विकास होता रहेगा। इस अवसर पर आजाद गुगलिया, राजेश यादव, नीलेश कुशवाह आदि विशेष रूप से उपस्थित थे। साथ ही बडी संख्या में स्थानीय कार्यकर्ता भी मौजूद थे। Post navigation इस बार 31 फीट ऊँचे रावण का होगा दहन, चार वर्षो में आयोजन को मिली एतिहासिक सफलता रेल इंजिन हुआ बेपटरी ; दिल्ली-मुंबई ट्रेक पर बाधित हुआ यातायात ; यह ट्रेने हुई निरस्त