लोकेंद्र चाणोदिया @ बामनिया/ दाहोद ब्यूरो चीफ राजेंद्र शर्मा दाहोद के समीप उसरा-जेकोट के बीच इंजन नम्बर 27495 बेपटरी हो गया, जिसके चलते दिल्ली मुंबई मुख्य रेल मार्ग डाउन ट्रेक बाधित हो गया। यह इंजन मालगाड़ी लेकर जा रहा था। इस घटना के चलते मेमू 69177 वडोदरा – दाहोद 69181 दाहोद – रतलाम, 69183 रतलाम – नागदा, 69185 नागदा – उज्जैन को निरस्त किया गया ।कुछ गाड़ियां लेट हो सकती है। वहीं 12930 वलसाड इंटरसिटी एक्सप्रेस को भी रेलवे विभाग ने निरस्त कर दिया है। जबकि अप ट्रेक चालू है। रेलवे ट्रेक दोपहर 1.20 मिनिट से बंद है, खबर लिखे जाने तक डाउन ट्रेक बाधित ही है। Post navigation 9 वर्षीय बालक को घर में अकेला छोड़ परिवार गया मतदान करने, बालक को लगी प्यास तो उठाया ऐसा कदम की , जानने के लिए पढ़े मालव माटी के संत, प्रसिद्ध कथावाचक परम पूज्य पंडित कमल किशोर जी नागर की श्रीमद्भागवत कथा 5 दिसम्बर से