आंबुआ से स्वरुप क्षीरसागर की रिपोर्ट ॥ कानाकाकड से आंबुआ के बीच अब से थोडी ही देर पहले एक बाइक सवार के साथ लुट की एक बडी वारदात हो गयी..पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार धार जिले के कानवन के निवासी “पन्नालाल” अपनी किसी महिला रिश्तेदार के साथ “शाइन” मोटरसाइकल से किसी काय॔क्रम मे शामिल होने आंबुआ आ रहे थे तभी कानाकाकड से आगे आंबुआ थाने के इलाके मे दो मोटर साइकिल पर सवार चार बदमाशो ने पन्नालाल को ओवरटेक कर रोका ओर मोटरसाइकल, एक मोबाइल, ओर एक झोला लुटकर भाग गये..मामले की सुचना मिलने के बाद जोबट एसडीओपी ओर आंबुआ पुलिस की टीम ने इलाके की घेराबंदी कर दी है ओर लुटेरो का पता लगाया जा रहा है जोबट एसडीओपी “आंनदसिंह वास्कले” ने अलीराजपुर आजतक को बताया कि घटना हुई है ओर आंबुआ थाने पर मामला दर्ज किया गया है ओर आरोपियों की तलाश जारी है । Post navigation खलिहान में लगी आग, 40 क्विंटल गेहंू जलकर राख संरपची की शपथ लेने के पूव॔ ही थमी सांसे