रितेश गुप्ता, थांदला नगर के आजाद चौक में उपचुनाव झाबुआ विधानसभा में कांतिलाल भूरिया की जीत की खुशी में पटाखे चलाये एवम मिठाइया बांट खुशियां मनाई गई। जीत के संकेत मिलते ही नगर में कांग्रेसीयों द्वारा आतिषबाजी करना षुरु कर दी व दोपहर में नगर के ऐतिहासिक चौराहे आजाद चौक पर बड़ी संख्या में कांग्रेसी कार्यकर्ता एकत्रित हुए व जमकर आतिशबाजी की व एक दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दी। इस अवसर पर नगीन शाह ने कहा कि भाजपा पतन ओर अग्रसर है मात्र कुछ ही महीनों के कार्यकाल में कांग्रेस ने बता दिया कि वो जो कहती है वह कर के दिखाती है। चुनावी प्रचार के दौरान भाजपा के बड़े बडे नेताओं ने कांग्रेस के खिलाफ जो षड्ययंत्र रचना चाहा उसे कांग्रेस ने सबू के साथ जनता के समक्ष प्रस्तुत कर भाजपा के सफेद झूठ का पर्दाफाश किया चाहे वो ऋणमाफी से जुड़ा मामला हो या अन्य कोई योजना ओर झाबुआ की जनता ने इन भाजपाइ षड्यंत्रकारियों को करारा जवाब दिया है। अवसर पर लक्ष्मण राठौड़ राजेश जैन,अक्षय भट्ट,अली असगर ,गुलाम कादर खान, यतीश छिपानी, आनंद चौहान, महेंद्र नागर, चतरू खोखर, रमेश खडिय़ा,राजेश डामोर समेत बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे। Post navigation छात्राओं ने दिया मार्मिक संदेश, बेटी नहीं बचाओगे तो मां कहां से पाओंगे का सन्देश दीपावली की खरीदी में हुआ इजाफा, पटाका व्यापारियों के चेहरे खिले