दिनेश वर्मा, झाबुआ कांग्रेस सांसद कांतिलाल भूरिया ने झाबुआ लाइव को दिए एक टेलिफोनिक इंटरव्यू में कहा है कि भारतीय संविधान ने अनुसूचित जाति-जनजाति यानी एसटी-एससी को आरक्षण दिया है उसे भाजपा व आरएसएस चाहकर भी खत्म नहीं कर सकती। उन्होंने कहा कि आज इंदौर में उन्होंने जो बयान दिया था, उसका मतलब भी यही है। उन्होंने कहा कि एसटी-एससी का आरक्षण समाप्त किए बिना यदि गरीब अनारक्षितों को कोई लाभ मिलता है तो उन्हें कोई आपत्ति नहीं है। सांसद भूरिया ने यह भी कहा कि उन्होंने कल होने वाले कथित बंद का न तो समर्थन किया है, ना विरोध किया है। भूरिया ने कहा कि भारत एक लोकतांत्रिक राष्ट्र है जहां पर विभिन्न राजनीतिक दल, सामाजिक संगठन लोकतांत्रिक तरीके से अपनी बात रख सकते हैं । Post navigation मुख्यमंत्री से क्षेत्रवासियों को उम्मीद, पुरानी घोषणाओं पर आखिर कब होगा अमल….? जिला पत्रकार संघ ने शिक्षक दिवस पर नगर की निजी-सरकारी स्कूलों के शिक्षकों का किया सम्मान