हरीश राठौड़, पेटलावद
मंदसौर जिले में 6 जून को राहुल गांधी की सभा की तैयारियों को लेकर कांग्रेस के प्रभारी सचिव संजय कपूर, प्रदेश कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष रामनिवास रावत, युवा नेता डाक्टर विक्रांत भूरिया का झाबुआ जाते पेटलावद में कांग्रेसी कार्यकर्ताओं और विधानसभा टिकट के सभी दावेदारों ने जोशीला स्वागत किया। इस मौके पर पूर्व विधायक वालसिंह मेड़ा, रूपसिंह डामोर, सांसद प्रतिनिधि सुरेश मूथा, जिला पंचायत सदस्य कलावती गेहलोत, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष नरेंद्रपालसिंह सलुनिया, हीरालाल डाबी, नगर कांग्रेस अध्यक्ष जीवन ठाकुर, संजय सुराणा, विनोद चौधरी, जावेद लोधी,विक्रम चावड़ा, गोपाल परमार, बरकत मंसूरी, कमल ठाकुर आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
मंदसौर से चलेगी बदलाव की लहर
पत्रकारों से चर्चा करते हुए श्री कपूर और रावत ने बताया कि किसानों के मुद्दे पर बीजेपी विधायक और पदाधिकारियों के अनर्गल बयानबाजी को उनके दोहरे चरित्र को उजागर होने बताया। उन्होंने कहा कि किसान हत्याकांड के एक वर्ष बीत जाने के बाद दोषियों पर कोई कार्यवाही नहीं होना दुर्भाग्यपूर्ण है। 6 जून को राहुल गांधी की सभा से मध्यप्रदेश में बदलाव की हुंकार भरी जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *