अलीराजपुर Live के लिए फिरोज खान बबलू की EXCLUSIVE रिपोर्ट एक निजी रंजिश के चलते अलीराजपुर जिले के सोरवा के कांग्रेस नेता एंव दरखड के सरपंच निहालसिंह पटेल के पुत्र जितेंद्र पटेल ( 26 ) साल को कथित रुप से अजय भिंडे ओर उसके साथीयो ने देशी कट्टा से फायर कर बुरी तरह से घायल कर दिया है छर्रे उसके शरीर के दायें कांख मे लगे है ओर रक्त अधिक बहनें के चलते जितेंद्र की तत्काल बडोदा रैफर कर दिया गया है । थाना प्रभारी सोरवा सुदामा मोरे ने अलीराजपुर Live को बताया कि करीब 9 बजे सोरवा बस स्टैंड पर गंभीर हालत मे घायल अवस्था मे जितेंद्र पड़ा मिला तो तत्काल पुलिस उसे अपने वाहन मे ले जाकर जिला अस्पताल ले गयी इस दोरान जितेंद्र ने पुलिस को बताया कि अजय भिंडे नामक शख्स ने अपने 3 अन्य साथियों के साथ उस पर कट्टा चलाया है ओर भाग गये है । थाना प्रभारी ने बताया कि विगत 27 दिसंबर को अजय भिंडे की बस ओर जितेंद्र की बोलेरो के बीच टक्कर हो गयी थी जिसका बाद से दोनों के बीच समय समय पर वाद विवाद होते रहते थे ओर उसी रंजिश के चलते यह हमला हुआ है । फिलहाल खबर लिखे जाने तक मामले मे एफआईआर नहीं हुई है ओर पुलिस काउंटर अटैक ना हो इसके लिए एहतियात फोस॔ तैनात किया गया है । Post navigation आबकारी टीम ने पकड़ी 25 हजार रुपए की अवैध शराब जब्त सरपंच-सचिव हड़ताल जारी : पंचायती राज दिवस पर गांधी जी की प्रतिमा पर रखा मांगों का ज्ञापन