झाबुआ लाइव के लिए पेटलावद से हरीश राठौड़ की रिपोर्ट- सहायक आबकारी झाबुआ के निदेशन व मुखबिर की सूचना पर पेटलावद के विकासखंड के ग्राम रूपारेल में आबकारी विभाग की टीम ने 40 वर्षीय कालूसिंह पिता गटटु भूरिया निवासी रूपारेल के घर पर विधिवत तलाशी लेने पर अंग्रेजी शराब गोवा व्हिसकी की 5 पेटी एवं 5 पेटी बीयर मदिरा जिसकी कुल लागत 25 हजार रुपए बाजार कीमत की जब्त की गई। धारा 34(2) के तहत प्रकरण कायम किया गया। आरोपी मौके से फरार हो गए। आबकारी टीम में राजेश मंडलोई एवं बसंती भूरिया सहायक जिला आबकारी अधिकारी एवं आबकारी आरक्षक कुंवरसिंह डावर, मोहनायक ईश्वरलाल एवं धनसिंह डामोर की विशेष भूमिका रही। Post navigation माही परियोजना अधिकारियों की लालफीताशाही बनी परेशानी का सबब 17 सूत्री मांगों को लेकर सचिव-सरपंचों की हड़ताल जारी