रितेश गुप्ता, थांदला थांदला विधानसभा के ग्राम बेड़ावा में भाजपा के द्वारा चलाई जा रही हितकारी योजना से खुश होकर होकर ग्राम तड़वी कालू मुणिया गांव पटेल, सेवु भाबर ग्राम तड़वी के साथ, बाबू विलु भगत, सुनील सुरेश सहित 200 कांग्रेसी कार्यकर्ता बीजेपी में शामिल हो गए। उनका स्वागत विधानसभा थांदला के भाजपा प्रत्याशी कलसिंह भाबर, वरिष्ठ नेता गणराज आचार्य, नगर परिषद थांदला अध्यक्ष बंटी डामोर, नरसिंग भाई आदि ने भाजपा का गमछा पहनाकर भाजपा पार्टी में स्वागत किया। भाजपा में शामिल होने पर सभी नवीन कार्यकर्ताओं ने भाजपा को अधिक से अधिक बहुमत से विजय दिलाने का संकल्प लिया। यह जानकारी आईटी सेल विधानसभा थांदला अजय सेठिया ने दी। Post navigation विधानसभा 194 के लिए अब तक हुई 1299 वोटिंग कैथोलिक मिशन स्कूल के वार्षिकोत्सव में सांस्कृतिक कार्यक्रमों में बच्चों ने दिया मतदान का संदेश