गौरव कटकानी@ कालीदेवी आज 200 से ज्यादा कांग्रेस कार्यकर्ताओ ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। जिसमे कांग्रेस के कई कद्दावर नेता भी शामिल है। कार्यक्रम में सांसद गुमानसिंह डामोर , पूर्व विधायक झाबुआ शांतिलाल बिलवाल , पूर्व विधायक पेटलावद सुश्री निर्मल भूरिया , जिला अघ्यक्ष लक्मनसिंघ नायक , पूर्व जिला अध्यक्ष दौलत भावसार , मंडल अध्यक्ष किशन भूरिया , सांसद प्रतिनिध एवं छापरी सरपंच दिनेश अमलियार आदि की मौजूदगी में युवक कांग्रेस के अध्यक्ष मुनसिंघ परमार निवासी नवापाड़ा ने अपने साथ लगभग 200 से ज्यादा कार्यकर्ताओ के साथ कांग्रेस छोड़ भाजपा का दामन थाम लिया । इसी के साथ साथ सांसद गुमानसिंह डामोर , पूर्व विधायक झाबुआ शांतिलाल बिलवाल , जिला अध्यक्ष लक्मनसिंघ नायक , पूर्व जिला अध्यक्ष दौलत भावसार ने अपने भाषणों में ग्रामीणों को भाजपा की रीति-नीति से अवगत करवाया एवं कांग्रेस पार्टी के साथ साथ वर्तमान में झाबुआ विधायक कांतिलाल भूरिया को भी आड़े हाथों लिया व अनेक आरोप लगाए । Post navigation आखिर ऐसी क्या वजह थी जो युवक चढ़ गया फांसी के फंदे पर..; पुलिस जांच में जुटी समापन: कर्मचारियों को फिट रहने के लिए प्रेरित करेंगे इस तरह के खेल आयोजन: सांसद श्री डामोर