नवनीत त्रिवेदी। झाबुआ बीती रात एलआईसी काॅलोनी में रहने वाला एक युवक फांसी के फंदे पर झूल गया। सुबह इसका पता तब चला जब घर का दरवाजा नही खुला। युवक ने फांसी क्यो लगाई फिलहाल इसका कारण अज्ञात है। मामले में पुलिस जांच में जुट चुकी है। जानकारी के मुताबिक सुनिल पिता किशोर भूरिया (20) का शव फांसी के फंदे पर झूलता मिला। सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और पंचनामा बनाकर शव को पीएम के लिए भेजा गया। इसके बाद डाॅक्टरो द्वारा शव का पोस्टमार्टम किया गया। युवक ने फांसी क्यो लगाई, ऐसी क्या वजह रही होगी, जो युवक साड़ी का फंदा बनाकर फांसी पर झूल गया। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनो के सुपूर्द कर दिया है। Post navigation फिट इण्डिया कैम्पेनिंग के तहत हुआ योग कार्यक्रम का आयोजन … कांग्रेस को जिले में बड़ा झटका; 200 से ज्यादा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने ली भाजपा की सदस्यता