झाबुआ लाइव के लिए थांदला से रितेश गुप्ता की रिपोर्ट- नगर में कांग्रेस पार्टी द्वारा नागरिकों की समस्याओं से रूबरू होने तथा भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों की जानकारी देने के लिये जन जागरूकता अभियान प्रारंभ किया। जन जागरूकता अभियान को नगर में लोगों का व्यापक जनसमर्थन मिल रहा है। अभियान के तीसरे दिन वार्ड 3 व 4 में भ्रमण किया गया। वार्ड 4 मे समस्याओं का अंबार था लोगों ने वार्ड पार्षद के प्रति काफी आक्रोश जताया लोगो द्वारा सफाई व्यवस्था, नलों में पानी नहीं आने तथा भारी भरकम बिजली बिलों को लेकर शिकायत दर्ज करवाई। वार्ड 4 के प्रकाश कहार जो कि एक कच्ची झोपडी बनाकर अपने परिवार के साथ रहते ने आवास योजना का लाभ नहीं दिए जाने तथा मांगीलाल कहार ने अपने घर का बिजली बिल 3204 रुपए आने पर नाराजगी व्यक्त की। भ्रमण के दौरान वरिष्ठ भाजपा नेता लक्ष्मीनारायण पाठक की कुशलक्षेम पूछी। वही पूर्व नप अध्यक्ष अली हुसैन बोहरा से अभियान के बारे मे चर्चा की। पूर्व विधायक रतनसिंह भाबर,वरिष्ठ कांगे्रस नेता नारायण भटट ने विशेष रूप से उपस्थित होकर मार्गदर्शन किया। ब्लाक अध्यक्ष गेंदाल डामर, यतीश छिपानी, सांसद प्रतिनिधि गुलाम कादर खान, पार्षद किशोर खराड़ी, जसवंत भाबर, खोजेमा बोहरा, शम्मी खान समेत कई कांग्रेसी मौजूद थे। पूर्व विधायक वीरसिंह भूरिया कार्यकर्ताओं का हौसला बढ़ाते हुए कहा कि हमें पूरी मजबूती व एकता के साथ नगर परिषद चुनाव में कांग्रेस को भारी बहुमत से जीत दिलाना है जन जागरूकता अभियान एक सराहनीय कदम है जो कि हमे सीधे तौर पर आमजन से जोड़ता है तथा हमें जनता की दुख परेशानी को समझने का अवसर मिलता है। कार्यक्रम के पूर्व कार्यकर्ताओं ने सांवरिया सेठ मंदिर मे पूजा की। Post navigation पवन नाहर ऑल इंडिया मीडिया जर्नलिस्ट वेलफेयर एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष मनोनीत भारत-पाकिस्तान के बीच चैम्पियन ट्रॉफी फाइनल मैच के लिए लगाई चौराहे पर एलईडी स्क्रीन