रितेश गुप्ता, थांदला भाजपा कार्यकर्ताओं ने कमलनाथ सरकार गिरने पर जश्न मनाया। अवसर पर भाजपाइयों ने जश्न तो मनाया। साथ ही सेनेटाइजर का उपयोग कर एवं हाथ जोड़कर एक दूसरे का अभिनंदन कर कोरोना वायरस से बचाव के उपाय भी किये। स्थानीय आजाद चौक में भाजपा कार्यकर्ताओं ने एकत्रित होकर सर्वप्रथम कोरोना को मद्देनजर रखते हुए सेनेटाइजर से एक दूसरे का हाथ साफ करवाए। तत्पश्चात एक दूसरे का मुंह मीठा करवाया व जमकर नारेबाजी करते हुए आतिशबाजी की। अवसर पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष विश्वास सोनी, पूर्व जनपद अध्यक्ष दिलीप कटारा, नप अध्यक्ष बंटी डामोर, नगर मंडल अध्यक्ष पारस तलेरा, अरविन्द रुनवाल, महेश नागर, नीरज सोलंकी, अमित शाहजी, राकेश सोनी, राजेश वसुनिया, जानकीलाल राठौर, सुरेश राठौर, नरसिंग भाबर समेत भाजपा के नगर व ग्रामीण अंचल के कार्यकर्ता उपस्थित थे। Post navigation नगर के पत्रकारों ने बीएमओ के खिलाफ निंदा प्रस्ताव पारित हाथ जोड़कर में बोले सुधाकरजी- हाथ मिलाने के बजाय हाथ जोड़कर अभिवादन करने से संक्रमण नहीं फैलता है, अभिवादन करना हमारी संस्कृति