झाबुआ लाइव के लिए झकनावदा से जितेंद्र राठौड़ की रिपोर्ट- मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर केन्द्र सरकार और प्रदेश सरकार कि जनविरोधी और नोटबंदी से हो रही परेशानी के खिलाफ ब्लाक कांग्रेस कमेटी झकनावदा ने जनआक्रोश रैली निकाल कर केन्द्र और प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। इसके बाद राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन प्रभारी प्राचार्य को सौंपा। झापन का वाचन सासंद प्रतिनिधि राजेश कांसवा ने किया। इस अवसर पर वरिष्ठ नेता धनश्यामसिह सेमलिया, सांसद प्रतिनिधि प्रदीपसिंह तारखेडी, अजय व्होरा, मोहनसिंह राव, जगपालसिंह झकनावदा, परिक्षितसिंह झकनावदा, छीतु मोकमपुरा, जमना पाटीदार, तेजू तारखेड़ी, नारायण पटेल, प्रदीप बौराना, विकास जोशी सहित बडी संख्या में कांग्रेसी मौजूद थे। Post navigation स्वच्छता का संदेश लेकर वाहन रैली थांदला से झाबुआ के लिए हुई रवाना जनाक्रोश रैली निकालकर किया ” नोटबंदी ” का विरोध “प्रभारी मंत्री ने किया ” पलटवार”