झाबुआ लाइव के लिए पिटोल से भूपेंद्र नायक की रिपोर्ट
7जब से केंन्द्र मे भाजपा सरकार आयी है। तब से देश का बंटाढारा हो रहा है। भाजपा सरकार मे हर तरफ भ्रष्टाचार हो रहा है और हमारे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को विदशों मे घूमने से फुर्सत नहीं मिल रही है। मैं तो यह कहता हूं मोदी जी आप सभी जगह घूम लिए हो चांद बाकी रह गया है वहां भी घूम आए। भाजपा की सरकार धीरे धीरे पंचायती राज खत्म कर देगी जिससे हमारी पंचायतों मे राशि नहीं आएगा इसलिए आने वाले उपचुनाव मे हम सब को कांग्रेस पार्टी को वोट देकर कांतिलाल भूरिया को लोकसभा चुनाव मे जिताना है। ताकि आप आदिवासियों का भला हो सके। उक्त बात पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजयसिंह के पूत्र राघोगढ विधायक जयवर्धन सिंह ने पिटोल के हनुमान मंदिर पर कांग्रेस के पिटोल सेक्टर मिटिंग पर कही। इसी के साथ ही कांग्रेस पार्टी ने अपने उपचुनाव के प्रचार प्रसार पिटोल से शुरू कर दिया। क्रार्यक्रम को मप्र कंाग्रेस कमेटी के सचिव रघु परमार, युवा नेता डाॅ विक्रांत भूरिया, पूर्व विधायक जेवियर मेड़ा, पिटोल सरपंच काना गुंडिया ने भी कायकर्ताओं से लोकसभा उपचुनाव मे कांतिलाल भूरिया को जिताने की अपील की। कार्यक्रम मे प्रकाश मोदी, किशन नागर, घनश्याम पंचाल, दिनेश नागर, अब्बासी बोहरा, हन्नान बोहरा, खुनसिंह गुंडिया, नितेश नागर आदि कार्यकर्ता मोजूद थे। कार्यक्रम का संचालन जिला ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष हेमचंद डामोर, ने किया एवं आभार पिटोल के कांग्रेस नेता जितेन्द्र ठाकुर ने माना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *