8 9थांदला। प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी थांदला के कल्लाजी धाम जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया। रविवार को हुए कार्यक्रम मे नारायण गुरुजी ने दिव्य आलोकिक चमत्कारिक लीलाएं की। वे तीन इंच की रेलिंग पर नाग रुप मे लीलाएं की। इस दोरान कल्लाजी धाम को सवा क्विंटल के गुलाब के फूलो से सजाया गया।
कल्लाजी महाराज ने नगर भ्रमण कर जनता को दिया आशीर्वाद

धूमधाम से मनाया कल्लाजी का जन्मोत्सव
jhabua 13 Jhabua 10झाबुआ। स्थानीय अम्बे नागणेचा कल्लाजी धाम शक्तिपीठ गोविंदनगर में शेषावतार कल्लाजी महाराज का जन्मोत्सव रविवार श्रावण शुक्ल अष्टमी को धूमधाम से मनाया गया। मंदिर के संचालक लोकेन्द्रसिंह गेहलोत ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रातःकाल से मंदिर में दर्शनार्थियों एवं श्रद्धालुओं का आना शुरू हो गया। पूरे मंदिर में आकर्षक झांकी लगाइ्र गई तथा बिजली के बल्बो से रोशनाई की गई। प्रातः 9 बजे कल्लाजी महाराज का संतोष गेहलोत ने सपत्नीक विधि विधान से कल्लाजी महाराज का महाभिषेक किया। दोपहर 12 बजे से कल्लाजी धाम से भव्य शोभायात्रा नगर के प्रमुख मार्गो से निकाली गई। बैंडबाजो के साथ निकाली गई शोभायात्रा में गादीपति संतोष गेहलोत अश्व पर सवार थे वही ध्वज लेकर अश्व पर युवक भी विराजित था। सैकडो की संख्या में शोभायात्रा में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। चल समारोह का नगर के हर मोहल्ले में पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया। कलाजी महाराज की चमत्कारिक प्रतिमा विषाल रथ में विराजित होकर नगर भ्रमण पर निकली तथा नगरवासियों को आशीर्वाद प्रदान किया। बैंड बाजों के साथ शोभायात्रा नगर भ्रमण कर कल्लाजी धाम पर समाप्त हुई। दोपहर 3 बजे से कल्लाजी मंदिर में महा आरती एवं गादी के दिव्य दर्षन के बाद तथा गादी के माध्यम से कल्लाजी महाराज ने को आशीर्वाद प्रदान किया तथा उनकी समस्याओं का समाधान किया । सायंकाल 5 बजे से मंदिर परिसर पर महा प्रसादी का आयोजन किया गया है। आयोजक जयअंबे नागणेचा कल्लाजी धाम शक्तिपीठ झाबुआ, झाबुआ, अलीराजपुर एवं इन्दौर ने पूरे कार्यक्रम के सफल आयोजन में अपनी सराहनीय भूमिका का निर्वाह किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *