झाबुआ लाइव के लिए खवासा से अर्पित चोपड़ा की रिपोर्ट-
क्षेत्रभर में गणेशोत्सव धूमधाम से मनाया जा रहा है। खवासा में भी कई जगह गणेश स्थापना की गई है जहां शाम से लेकर देर रात तक भक्ति का दौर चल रहा है। नीम चौक मित्र मंडल द्वारा गुरुवार को भव्य भजन संध्या का आयोजन किया जाएगा जिसमे सुप्रसिद्ध भजन गायक अमर पंजाबी अपने सुमधुर आवाज से दर्शकों को मंत्रमुग्ध करेंगे। नीमचौक मित्र मंडल के राहुल भगत, योगेश भगत, प्रितेश भगत, कपिल भगत, शैलेश पाटीदार, अंकित भगत, पीयूष मेलावत ने बताया कि भजन संध्या नीम चौक पर रात्रि 8.30 बजे शुरू होगी। जिसके लिए तेजी से तैयारी की जा रही है। नीम चौक मित्र मंडल ने अधिक से अधिक संख्या में भजन संध्या में पहुंचकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील क्षेत्रवासियों से की।
नीम चौक मित्र मंडल कर रहा नवाचार
नीम चौक मित्र मंडल द्वारा गणेशोत्सव के दौरान समाज में व्याप्त कुरीतियों के प्रति ग्रामीणों में जागृति लाने के लिए नवाचार किया जा रहा है । समिति द्वारा अपने पूरे प्रांगण में समाज मे व्याप्त कुरीतियों के प्रति जागरूकता लाने के लिए बेनर लगाए गए हैजिसमे नशा मुक्ति, दहेज प्रथा, व्यसन मुक्ति, शिक्षा आदि के लिए जागरूकता संदेश लगाए गए है। नीम चौक मित्र मंडल के इस नवाचार की ग्राम में सराहना हो रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *