रितेश गुप्ता, थांदला जैन समाज द्वारा पर्युषण महापर्व कोविड-19 महामारी के चलते घरों में आराधना कर सादगी पूर्ण ढंग से मनाया जा रहा है। स्थानीय नयापुरा स्थित श्वेतांबर जैन मंदिर पर भगवान महावीर जन्म कल्याणक वाचन के अवसर पर आकर्षक अंगी श्रृंगार किया गया। उज्जवल लूक्कड़ एवं नमन चत्तर द्वारा श्रंगार किया गया ।अंगी रचना श्रंगार के लाभार्थी मयूर वर्धमान तलेरा रहे । तो वही जन्मोत्सव के दूसरे दिन भगवान महावीर की पालकी नगर में भ्रमण हेतु निकाली गई। जोकि नयापुरा श्वेतांबर जैन मंदिर से सरदार पटेल मार्ग स्थित श्री श्वेतांबर जैन मंदिर तक पहुंची। पालकी में जैन समाज के अध्यक्ष कमलेश जैन दायजी सहित जैन समाज के युवा गण उपस्थित रहे। कोरोना के चलते समाज के बड़ी अल्प मात्रा में समाचार इस पालकी शोभायात्रा में सम्मिलित हुए। Post navigation जिले की 4 नगर परिषदों में थांदला अव्वल झाबुआ जिले में फिर सामने आए 7 नए कोरोना संक्रमित, इनमें चार थांदला के