झाबुआ। कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी आशीष सक्सेना ने शांति व्यवस्था बनाए रखने, एवं आमजन को भय मुक्त वातावरण प्रदान करने के लिए शांति व्यवस्था भंग करने वाले अनावेदक के विरूद्ध कठोर कार्रवाई करते हुए एक वर्ष के लिए जिलाबदर कर दिया है। जारी आदेशानुसार मदन पिता दौला वसुनिया उम्र 40 वर्ष निवासी तालाब फलिया थाना रानापुर को विगत वर्षो से लगातार खौफ का माहौल पैदा करने, गुंडागर्दी करने, अवैध हथियार रखने आपराधिक प्रवृत्ति का होने से एक वर्ष की अवधि के लिए जिलाबदर कर दिया है। अनावेदक मदन को लोक हित में शांति व्यवस्था बनाये रखने के लिए जिले की राजस्व सीमा व जिले के समीपवर्ती जिले इंदौर, उज्जैन, रतलाम, धार, बड़वानी, खरगोन, खंडवा एवं अलीराजपुर की राजस्व सीमाओं से एक वर्ष की अवधि के लिए बाहर जाने हेतु आदेशित किया है एवं कलेक्टर न्यायालय झाबुआ की लिखित अनुमति के बिना वह उक्त क्षेत्रों में प्रवेश नहीं कर सकेगा। Post navigation वह रात में घर पर अकेली थी और कर दिया…..? जानने के लिए क्लिक करे भागवत कथा में उमड़ रहा भक्तों जनसैलाब