शिवा रावत, उमराली कलेक्टर सुरभि गुप्ता ने कोविड-19 महामारी रोग फैलने की गंभीर स्थिति के मद्देनजर अलीराजपुर जिले के श्रमिक जो कि पड़ोसी राज्यों के साथ ही मप्र के अन्य जिलों में फंसे हुए हैं। साथ जिले के विद्यार्थी को अपनी पढ़ाई व कॅरियर संवारने के लिए गए थे उन्हें विधित वापस जिले में लाने के लिए तथा उनके लिए खाद्यान्न व परिवहन व्यवस्था उपलब्ध करवाने के लिए नोडल अधिकारी नियुक्त किए गए हैं। जिनमें सीईओ जिपं अलीराजपुर सुदेश कुमार मालवीय परिवहन के लिए मोबाइल नंबर 9425495295, राजेश कुमार गुप्ता जिला परिवहन अधिकारी को परिवहन के लिए उनके मोबाइल नंबर 7987632040 तथा खाद्यान्न के लिए जिला आपूर्ति अधिकारी के मोबाइल नंबर 9425186151 पर संपर्क करें। ) Post navigation मुस्लिम समाज ने जुमे की नमाज घर पर ही की अदा, शहर काजी ने माना आभार बीएमओ डॉ अमित दलाल ने ग्राम फुट तलाव बड़ी में सूरत से आए 80 मजदूरों का चेकअप कर 4 परिवारों को किया क्वॉरेंटाइन