झाबुआ। जिलेभर के आवेदक अपनी समस्याओं को लेकर मंगलवार को कलेक्टर आशीष सक्सेना की जनसुनवाई में पहुंचे। इस दौरान ग्राम टिकड़ी बोडिया के रतन सोमला ने कपिलधारा योजना की राशि दिलवाने, मुन्नीबाई ने पति पुजांलाल मावी सहायक शिक्षक की मृत्यु के बाद ग्रेज्यूटी तथा जीपीएफ राशि का भुगतान करवाने के लिए आवेदन दिया। साथ ही कालू पिता टीटू निवासी झायडा मन्नु पति रेमु निवासी कालापीपल तहसील झाबुआ ने प्रधानमंत्री आवास योजना में आवास स्वीकृत करवाने, बानो बी निवासी राणापुर ने बिजली का बिल अधिक आने पर बिल माफ करवाने के लिए आवेदन दिया। चंदु पति रूमाल भूरिया निवासी ग्राम तलावली ने मध्यान्ह भोजन योजना में रसोयन का वेतन भुगतान करवाने, कोदा पिता रामा निवासी ग्राम कुवारझर ने कपिल धारा कूप की राशि का भुगतान करवाने, सरपंच ग्राम पंचायत माकनकुई ने ग्राम माकनकुई एवं पिथनपुर में खेल मैदान के निर्माण के लिए शासकीय जमीन आवंटित करवाने के लिए आवेदन दिया तो तेरू ने हार्ट की गंभीर बीमारी का इलाज करवाने, मानसिंह पिता दुबलिया निवासी लिमखोदरा ने सिंचाई हेतु कुआं स्वीकृत करवाने हेतु आवेदन दिया। कलेक्टर ने सभी आवेदकों की समस्याएं सुनी और संबंधित अधिकारियों को निराकृत करने के निर्देश दिए। Post navigation अधेड़ ने 14 वर्ष की बालिका को अगुवा चारणकोटड़ा व भील कोटड़ा में हो रहा रेत का अवैध खनन