आरिफ हुसैन, चंद्रशेखर आज़ाद नगर ग्राम छोटीपोल में हुई घटना को लेकर आलीराजपुर कलेक्टर राघवेंद्र सिंह व पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार सिंह मृत बालिका कांजी पिता राकेश के घर पहुंचे। मृतक बालिका के अपंग माता पिता से मिलकर ढांढस बंधाया। प्रशासन की ओर से अनुदान राशि देने की बात कही। साथ ही बच्चों की शिक्षा के लिए भी शासन की योजना के तहत लाभ दिया जाने का भरोसा दिलाया। कलेक्टर-एसपी के साथ एसडीओपी नीरज नामदेव, एसडीएम किरण आंजना, तहसीलदार जितेंद्र तोमर, थाना प्रभारी विजय कुमार देवड़ा आदि प्रशासनिक अमला मौजूद रहा। इसके बाद कलेक्टर-एसपी मृतक ड्राइवर के घर ग्राम जामली पहुंचे और परिजन से चर्चा की। साथ ही ड्राइवर के बच्चों को शिक्षा दिलाने व हर संभव मदद करने की बात कही। Post navigation नगर परिषद अध्यक्ष ने लाखों रुपए के विकास कार्यों का किया भूमि पूजन किया जिले की स्थापना दिवस पर चंद्रशेखर आजाद नगर में गौरव रैली का आयोजन