आरिफ हुसैन, चंद्रशेखर आजाद नगर अलीराजपुर जिले की स्थापना वर्षगांठ पर नगर के चंद्रशेखर आजाद नगर में गौरव रैली का आयोजन जनपद पंचायत प्रांगण से एसडीएम कार्यालय तक नगर पंचायत अध्यक्ष निर्मला डावर एवं एसडीएम किरण आंजना के अगवानी में प्रातः 7 बजे किया गया। प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान द्वारा 17 मई 2008 को प्रदेश के नवीन जिले के रूप में अलीराजपुर जिले का गठन किया गया था। जिसके स्थापना वर्ष के रूप उपलक्ष्य में अलीराजपुर जिले के कलेक्टर राघवेंद्रसिंह तोमर के मार्गदर्शन में साहित्यिक, सांस्कृतिक, खेलकूद एवं अन्य प्रतियोगिताओं का आयोजन जिले स्तर पर किया जा रहा हैं। इसी क्रम में जिला कलेक्टर के निर्देश पर चंद्रशेखर आजाद नगर में समस्त विभागों के कर्मचारी व अधिकारियों की उपस्थिति में गौरव रैली का आयोजन नगर की जनपद पंचायत प्रांगण से एडीएम कार्यालय तक किया गया। गौरव रैली में नगर परिषद अध्यक्ष निर्मला डावर, एसडीम किरण आंजना, तहसीलदार जितेंद्र सिंह तोमर, जनपद सीईओ रविंद्र गुप्ता,थाना प्रभारी विजयसिंह देवड़ा, खंड शिक्षा अधिकारी विनोद कुमार कोरी, बीआरसी राजेंद्र बैरागी, नायब तहसीलदार रानू माल, महिला एवं बाल विकास अधिकारी मुकेश भूरिया, सीएमओ इकबाल मनिहार, सहित शिक्षा विभाग, राजस्व विभाग, पुलिस विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग, कृषि विभाग एवं पशु चिकित्सा विभाग, नगर पंचायत आदि अन्य विभागों के अधिकारी और कर्मचारियों ने रैली में भाग लिया। Post navigation कलेक्टर-एसपी ग्राम छोटीपोल मृत बालिका के घर पहुंचे, माता-पिता को बंधाया ढांढस ड्राइवर को जिंदा जलाने वाले चार आरोपी पकड़ाए, पुलिस ने किया खुलासा