चंद्रशेखर आज़ाद नगर। नगर परिषद अध्यक्ष निर्मला डावर द्वारा 62 लाख की लागत के निर्माण कार्यों का भूमि पूजन किया गया। जिसमे आज़ाद नगर के वार्ड क्र. 05 में सी.सी.रोड़ निर्माण कार्य 11.37 लाख,  वार्ड क्र. 07 में सी.सी.रोड़ निर्माण कार्य 9.68 लाख,  वार्ड क्र. 08 में सी.सी.रोड़ निर्माण कार्य 7.27 लाख, वार्ड क्र. 09 में सी.सी.शोल्डर निर्माण कार्य 12.61 लाख,  मुस्लिम कब्रस्तान में सी.सी.रोड़ निर्माण कार्य 9.85 लाख,  बोहरा कब्रस्तान में पेवर ब्लॉक लगाने का कार्य 3.71 लाख,  वार्ड क्र. 11 में नाली निर्माण कार्य 2.25 लाख,  वार्ड क्र. 15 में निर्माण कार्य 5.09 लाख का निर्माण कार्य होना है। 

करीब आधा दर्जन वार्डो में सीसी रोड निर्माण कार्य का भूमि पूजन किया गया। अध्यक्ष निर्मला डावर ने बताया कि नगर में विकास को लेकर नगर एवं नगरवासियों की जरूरतो को पूरा करना और लगातार नगर के हर वार्डो को नई सौगात मिले यही हमारा लक्ष्य और उद्देश्य है साथ ही नगर में कई विकास कार्य किए जा रहे है प्रदेश के हमारे लाडले मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान का भी यही प्रयास है कि प्रदेश के साथ-साथ नगर में भी लगातार विकास के कार्य हो। विकास कार्यो को लेकर हमारा मध्य प्रदेश लगातार प्रगति पर है। आप सभी नगरवासियों से अपील करना चाहती हु की नगर में स्वच्छता बनाए रखे व नगर को स्वच्छ बनाने में सहयोग करे। भूमिपूजन कार्यक्रम  में अध्यक्ष निर्मला डावर, सीएमओ इकबाल मनिहार, इंजीनियर हिमांशु पाटीदार, इशाक मकरानी, हुजैफा असद, पार्षद नरेंद्र परमार, राकेश नलवाया मंडल उपाध्यक्ष, रामेश्वर गुप्ता ठेकेदार, खुमान सिंह तोमर ठेकेदार, इंजीनियर शाहनवाज खान व ठेकेदार सय्यद नदीम अली आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *