झाबुआ live डेस्क के लिऐ अशोक बलसोरा live ।

कलावती भूरिया की नियुक्ति पत्र
कलावती भूरिया की नियुक्ति पत्र

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अरुण यादव ने जिला कांग्रेस अध्यक्ष ” कलावती भूरिया” को कांग्रेस  का कार्यवाहक अध्यक्ष नियुक्त किया है प्रदेश कांग्रेस संगठन प्रभारी महामंत्री चंद्रिका प्रसाद द्विवेदी ने यह नियुक्ति पत्र जारी किया है । गौरतलब है कि कांतिलाल भूरिया ओर अरुण यादव की मुलाकात के बाद यह नियुक्ति हुई है ।

इसलिए कलावती भूरिया को चुनना पड़ा —

वर्तमान में निर्मल मेहता विगत 5 माह से जिला कांग्रेस अध्यक्ष है वे कांतिलाल भूरिया के करीबी तो है मगर वरिष्ठ अभिभाषक  होने के चलते वह सडक की लडाई नही लड सकते थे वे रणनीतिकार है ना कि सडक पर सघष॔ करने वाले । चूंकि अचानक रतलाम उप चुनाव सिर पर आ गया ओर भाजपा की तगडी घेराबंदी के चलते कांग्रेस मजबूर हो गयी कि कलावती जैसी जमीनी ओर जुझारू नेता को लाया जाये ताकी भाजपा से संघर्ष में पैनापन लाया जा सके ।

एक तीर से किये दो शिकार–

कलावती भूरिया को जिला कांग्रेस अध्यक्ष बनाकर कांतिलाल भूरिया ने एक तीर से दो शिकार किये है पहला तो यह कि कांग्रेस के भीतर एक खेमा यह कहता रहा है किया तकनीकी रुप से कलावती कांग्रेस मे नही है वह स्थानीय स्तर की कांग्रेस द्वारा ही मान्यता प्राप्त है मगर अब प्रदेश अध्यक्ष द्वारा ही नियुक्ति से भूरिया ने यह संदेश  देने की कोशिश की है कि प्रदेश काग्रेस मे उनकी चलती है ओर दूसरा अपने कार्यकर्ताओ को ऊर्जा देकर भाजपाइयो को यह संदेश दिया है कि रण मे अब तेजी आयेगी ओर टकराव जमीन पर बढेगा ।

कलावती भूरिया
कलावती भूरिया

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *