झाबुआ live के लिऐ मुकेश परमार & विपुल पांचाल की Exclusive रिपोर्ट । झाबुआ की नम्रता डामोर केस मे हत्या की एफआईआर दर्ज करने के बाद सीबीआई ने अपने जांच की गति तेज कर दी है सीबीआई के एक विशेष दस्ते ने कल उज्जैन मे काफी माथापच्ची करते हुऐ नम्रता की हत्या कैसे की गयी होगी इसका काल्पनिक घटनाक्रम आयोजित किया जिसे सीबीआई की भाषा मे रि क्रिएशन कहते है इस रि क्रिएशन मे कई बडे अधिकारी शामिल थे रेल्वे ट्रेक का इस्तेमाल भी इस रि क्रिएशन मे किया गया है । दो से तीन रि क्रिएशन किये गये है नतीजों को लेकर अभी सीबीआई ने कोई एलान नही किया है गौरतलब है कि सीबीआई पहले ही नम्रता डामोर के परिजनो ओर पोस्टमाट॔म करने वाले डॉक्टरो के बयान दर्ज कर चुकी है । Post navigation ग्रामिण से जीप की ठगी कर ले गये जालसाज भाई का हत्यारा भाई गिरफ्तार