बुरहान बंगड़वाला, खरडू बड़ी रामा ब्लॉक के ग्राम खरडू बड़ी में हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी महाशिवरात्रि बड़ी धूमधाम से मनाई गई। साथ ही कलश यात्रा निकाली गई। यह कलश यात्रा शिव मंदिर से होते हुए दशा माता मंदिर पर पहुँची, इसके बाद कलश में जल भर के दशा माता मंदिर से होते हुए माँ चामुंडा माता मंदिर मेन बाजार से हो कर पुनः शिव मंदिर पहुंची। जहां बाबा भोले नाथ को जल चढ़ायाद्ध इसके बाद श्री कानू जी महाराज सेमलिया वाले का उमरिया फाटक पर पुष्प माला से स्वागत किया। जिसके बाद उनको डीजे के साथ शिव मंदिर पर ले जाया गया, जिसके बाद उनके द्वारा सत्संग किया गया। जिसके बाद महाप्रसादी के रूप में भंडारे का आयोजन किया गया। जिसमें उपस्थित भारतीय जनता पार्टी के अजजा के प्रदेश अध्यक्ष कलसिंग भाबर, शिवगंगा के पद्मश्री महेश शर्मा, पेटलावद विधानसभा पूर्व विधायक निर्मला भूरिया, पंचायत सचिव प्रकाश सोलंकी, जनप्रतिनिधि रमेश डामोर, युवा मोर्चा के नेता उमेश डामोर, पिंटू डावर, उमेश भूरिया, राजेन्द्र भूरिया, कापसिंग भूरिया, रमेश भुरजी डामोर, दिनेश पारगी, कलम भूरिया, सुनील भूरिया,दिवान डामोर, अर्पित भूरिया, गोविंद एवं समस्त ग्रामीणजन तथा समस्त समाजजन उपस्थित रहे। Post navigation इस गांव में 2 मार्च को मनाई जाएगी महाशिवरात्रि पोषण टेकर एप के तहत गैलेक्सी एम2 के 31मोबाइल वितरण किए गए