झाबुआ लाइव के लिए पेटलावद से हरीश राठौड़ की रिपोर्ट-
अशासकीय विद्यालयों के खिलाडिय़ों की जिला स्तरीय कराते एवं क्रिकेट चयन स्पर्धा झाबुआ में आयोजित की गई। स्पर्धा अलग-अलग आयु वर्गों में हुई । इन प्रतियोगिताओं में सफलता विद्या मंदिर पेटलावद के 12 खिलाडिय़ों, गौतम चौधरी, दीपेंद्र चौहान, दीपक वाखला, सिद्धांत भावसार, विशाल पाटीदार, दिव्यांशु वसुनिया, यशवंत जर्मन, निशा लछेटा, हर्षिता मुलेवा, निधि मुलेवा, सोनू सिसोदिया, रोशनी गेहलोत का कराते में और 3 विद्यार्थियों प्रियांश भंडारी, जगदीश राव और आयुष धाकड़ का क्रिकेट में संभाग स्तरीय प्रतियोगिताओं के लिए चयन किया गया।जो 21 सिंतबंर से नेहरू स्टेडियम, इंदौर में आयोजित होना है। सफलता के विद्यार्थियों की इस शानदार उपलब्धि पर संस्था संचालक गोपाल चौधरी, प्राचार्य अतुल मेहता, उप प्राचार्य दीपेश गुप्ता, प्रधानाध्यापिका रवीना परमार और खेल प्रशिक्षक आशीष बाविस्कर, मिथलेश परमार ने ढेरों बधाईयां एवं शुभकामनाएँ दी ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *