झाबुआ लाइव के लिए खरडूबड़ी से सिराज बंगडवाला की रिपोर्ट- खरडूबड़ी के वाखला फलिया का निवासी मदान पिता पांगला वाखला रविवार की शाम को जब अपने खेत से काम करने घर लौटा उस वक्त घर की बिजली बंद थी और बारिश भी हो रही थी। अपने घर की बिजली चालू करने के लिए जब वह विद्युत लाइन चेक कर रहा था उस दौरान वह बिजली के करंट की चपेट में आ गया। बिजली का शॉक लगते ही युवक मदान वाखला गिरकर बेहोश हो गया, आसपास के लोगों को इसकी खबर लगी तो तो युवक को जिला चिकित्सालय झाबुआ इलाज हेतु ले गए जहां उसकी मौत हो गई। Post navigation दो बाइको की भिडंत – एक की मोके पर मोत परवलिया में निकली तिरंगा यात्रा