झाबुआ लाइव के लिए पेटलावद से हरीश राठौड़ की रिपोर्ट- पंडित कमल किशारजी नागर ने बुधवार शाम को 7.15 बजे पेटलावद नगर में प्रवेश किया। वे सर्वप्रथम नगर के उस स्थान पर पहुंचे जहां 12 सितम्बर 2015 में ब्लास्ट हादसा हुआ था, जिसमें 78 लोगों की जान गई थी। श्री नागरजी ने घटना स्थल पर पहुंच कर श्रद्धांजलि दी और मृत आत्माओं की मुक्ति के लिए प्रार्थना की। इसके साथ ही कथा स्थल से लेकर घटना स्थल तक सूत के धागे का जो घेराबंदी की गई है। उसके बीच पहुंच कर मंत्रों का उच्चारण किया गया। शहरवासियों ने इसके बाद कमलकिशोरजी नागर का स्वागत। इस दौरान पं. नरेंद्र नंदन दवे, विनोद पुरोहित,ताराचंद्र राठौड, अनिल मुलेवा, रामलाल पुरोहित, मंडल अध्यक्ष शंकर राठौड़, प्रकाश मुलेवा,सुरेश भाई भूरा डाबरा समेत सैकड़ों शहरवासी मौजूद थे। Post navigation 5 हजार किमी की पैदल यात्रा कर लौटे पंडाजी की शहर में निकाली शोभायात्रा बकरी बचाने के दौरान हुआ हादसा युवक की ट्रॉली में दबने से मौत