बरझर। मंगलवार को आए परीक्षा परिणाम में चंद्रशेखर आजाद नगर भाबरा की शासकीय कन्या उच्चतर विद्यालय की कक्षा 12वीं की छात्रा जाह्नवी चंद्रशेखर साहू ने वाणिज्य संकाय में 88.2 प्रतिशत अंक लाकर भाबरा ब्लॉक में प्रथम स्थान प्राप्त किया। जबकि विद्यालय में द्वितीय स्थान प्राप्त किया। जाह्नवी साहू को ब्लॉक में प्रथम स्थान व विद्यालय में द्वितीय स्थान प्राप्त करने पर शासकीय कन्या उच्चतर विद्यालय के स्टाफ ने उसे बधाई देकर उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी। वहीं बर्जर में पिता चंद्रशेखर साहू व माता पूजा साहू ने ब्लॉक में प्रथम स्थान हासिल करने पर बधाई देकर परिजनों ने मिठाई खिलाकर खुशी जाहिर की। Post navigation घर के बाहर खड़ी मोटरसाइकिल चोरी, मोटरसाइकिल ले जाते सीसी टीवी में कैद हुआ एक युवक बिजली गिरने से सिमल के पेड़ में लगी आग, बारिश से तरबतर हुई सड़कें