बरझर। घर के बाहर खड़ी एक मोटरसाइकिल चोरी हो गई। घटना पंचाल मोहल्ले की है। पंचाल मोहल्ले में रहने वाले किराना व्यापारी इरशाद खान की टीवीएस अपाचे क्रमांक GJ 20 AR 8036 सफेद रंग की रोज की तरह उन्होंने अपने घर के बाहर खड़ी थी। सोमवार रात करीब डेढ़ बजे जब उन्होंने घर के बाहर देखा तो मोटरसाइकिल गायब थी। https://jhabualive.com/wp-content/uploads/2024/04/WhatsApp-Video-2024-04-23-at-1.16.28-PM.mp4 खान ने बताया करीबन दो साल पहले इमरान पिता इस्माईल निवासी दाहोद भोईवाडा से उन्होने मोटर साइकिल खरीदी थी। वह रोजाना घर के आंगन में ही इसे खड़ी करते थे। बाद में उन्होंने क्षेत्र में लगे सीसी टीवी कैमरे खंगाले तो एक युवक मोटरसाइकिल चलाकर ले जाता हुआ कैद हुआ। खान ने चंद्रशेखद आजाद नगर पुलिस थाने पहुंचकर चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई है। साथ ही पुलिस को सीसी टीवी फुटेज भी सौंपा। Post navigation ग्रामीणों ने सेल्समैन व समूह पर राशन की कालाबाजारी करने का आरोप लगाया कक्षा 12वीं की छात्रा जान्हवी ने ब्लॉक में प्रथम और विद्यालय में द्वितीय स्थान प्राप्त किया