इरशाद खान, बरझर बरझर में सोमवार दोपहर 3:30 बजे से शुरू हुई बारिश ने गांव को तरबतर कर दिया। दोपहर बाद अचानक से काले बादल छा गए व तेज हवा व बिजली कि कड़कड़ाहट के साथ क्षेत्र में जोरदार बारिश हुई। वहीं बरझर कस्बे की पानी की टंकी के पास सिमल के पेड़ पर बिजली गिरने से आग लग गई। 3:30 से चालू हुई बारिश का सिलसिला 6:30 बजे तक चलता रहा। भारी बारिश होने से कई ग्रामीण व गांववासी मतदान करने नहीं गए। बारिश के चलते गांव की सड़कें पानी से लबालब भर गई। https://jhabualive.com/wp-content/uploads/2024/05/WhatsApp-Video-2024-05-13-at-7.10.33-PM.mp4 Post navigation कक्षा 12वीं की छात्रा जान्हवी ने ब्लॉक में प्रथम और विद्यालय में द्वितीय स्थान प्राप्त किया बाइक सवार युवक की मौत के बाद परिजन शव थाने पर रखकर कर रहे प्रदर्शन