ब्रजेश श्रीवास्तव, छकतला पीएम श्री शासकीय कन्या हाई स्कूल छकतला में कक्षा 10वीं की छात्राओं का विदाई समारोह एवं केरियर काउन्सलिंग का शानदार आयोजन किया गया। केरियर काउन्सलिंग के लिए शासकीय महाविद्यालय आलीराजपुर से सम्मानिय डाॅ. सुरजीत सिंह जाट, डाॅ.प्रदीप कनेश एवं सेवा निवृत्त प्राचार्य श्री बहादुर सिंह रावत की उपस्थिति में उक्त आयोजन किया गया। अतिथियों द्वारा कक्षा 10 वीं के और कक्षा 12 वीं के बाद किस तरह से अपना भविष्य बना सकते हैं सभी के द्वारा बहुत शानदार तरीके से छात्राओं को समझाया गया। की वे किस तरह से अपना भविष्य तय कर कैसे और कौन से विषयों के साथ अपना केरियर तय कर सकते हैं।साथ ही आज बालिका दिवस के अवसर पर बाल अपराध एवं बाल विवाह जैसे पहलुओं पर भी अपने विचार व्यक्त किये। साथ सभी अतिथियों ने संस्था में उपलब्ध स्मार्ट क्लास, आयसीटी लेब,डिजिटल लाइब्रेरी, आदि का अवलोकन किया। साथ ही सभी छात्राओं को आगे की पढ़ाई एक लक्ष्य लेकर करें और उसके लिए कड़ी मेहनत करने को कहा। संस्था की ओर से सभी शिक्षकों ने सभी पुष्पमाला एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर से स्वागत किया। इस अवसर पर कक्षा 10वीं की सभी 61 छात्राओं को को भी स्मृति चिन्ह भेंट कर पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम को प्राचार्य श्री छितुसिंह बामनिया सीएसी अरविंद तोमर, मोहनसिंह कनेश विक्रम सिंह डावर, जबरसिंह बारिया देवेन्द्र डावर जगदीश ठकराव सुनिता चौंगढ़, अंसुल वाघेला, विनेश भयड़िया,इतेश भयड़िया इकराम सिंह रावत ने भी संबोधित किया। साथ ही श्री अशोक वाणी भी उपस्थित रहे ओर उनके द्वारा भी छात्राओं को संबोधित किया। सभी अतिथिगणों ने सभी छात्राओं के साथ भोजन किया। आयोजन के अंत संस्था प्राचार्य छितुसिंह बामनिया ने आभार व्यक्त किया। Post navigation फुलमाल प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र खुद ‘वेंटिलेटर’ पर, ग्रामीणों ने कलेक्टर से लगाई गुहार गणतंत्र दिवस पर जगह-जगह हुआ झंडा वंदन, स्कूली बच्चों ने प्रभातफेरी निकाली